भारत मैं ही नहीं बल्कि यहां भी है यह लोग पॉपुलर | विदेशी देशों ने जताया प्यार और मिला इतना बड़ा पुरस्कार।

 भारत मैं ही नहीं बल्कि यहां भी है यह लोग पॉपुलर | विदेशी देशों ने जताया प्यार और मिला इतना बड़ा पुरस्कार।

This Indian actor has been awarded Italy’s highest civilian honour, called a superstar in Europe
 Indian actor को दिया गया इटली का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 


आप जानते ही हैं कि शाहरुख खान अमिताभ बच्चन रजनीकांत इन जैसे बड़े-बड़े सुपरस्टार को विदेशी देशों में बहुत बड़ा सम्मान मिलता रहा है लेकिन इस एक्टर ने ऐसा क्या कर दिया जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया और अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के साथ सम्मानित किया। बहुत बार हम देखते हैं कि शाहरुख खान अमिताभ बच्चन इन जैसे बड़े एक्टर्स हो कई सारे पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। फ्रांस जैसे देश ने उन्हें अपना हाईएस्ट सिविलयन अवॉर्ड(the Knight of the Legion Honor) भी दिया हुआ है। यही नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय को भी फ्रांस ने अपना सेकंड हाईएस्ट सिविलयन अवॉर्ड भी दे चुकी है। तो यह कौन है जो आज तक किसी के नजर में नहीं आया जिस बॉलीवुड एक्टर को इटली के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया आई विस्तार से इस बारे में जानते हैं।

आज हम उस व्यक्ति के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने अपना करियर हिंदी फिल्मों से स्टार्ट करके हॉलीवुड तक जाने का बेहतरीन सफर इस दौरान पूरा किया है हॉलीवुड के फिल्मों में काम करके उन्हें यूरोप कि लोगों की तरफ से बहुत पसंद किया गया वह और कोई नहीं बल्कि हमारे बॉलीवुड सुपरस्टार कबीर बेदी है जो भारत में ही उतने ही मशहूर है जितने वह यूरोप में है।

कबीर बेदी को हाईएस्ट सिविलियन अवार्ड कब और कहां दिया गया?

इटली के द्वारा उनका हाईएस्ट सिविलयन अवॉर्ड द मेरिट ऑफ़ रिपब्लिक इटली(Merito della Repubblica Italiana) द्वारा कबीर बेदी को गेटवे ऑफ़ इंडिया मुंबई में एक निजी समारोह सभी सम्मानित अधिकारियों के सामने दिया गया। एक विशेष संगीत के साथ निकोला फेबी के द्वारा इस पूरे कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

भारत और इटली के संबंध के बारे में कबीर बेदी ने क्या कहा?

कबीर बेदी ने इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है जहां पर इटली का सर्वश्रेष्ठ नागरिक पुरस्कार मिलना यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। इटली में मैंने जो इतने साल काम किया उसकी यह प्रेरणा बनेगा। 12 साल पहले मुझे जो नाइट अवार्ड मिला था उससे यह बहुत बड़ा सम्मान है। इटली और भारत में बढ़ते संबंधों के कारण जल्द ही हम दोनों देश मिलकर वर्ल्ड क्लास फिल्में बनाएंगे। पंतप्रधान नरेंद्र मोदी और इटली के पंतप्रधान मेलोनी बढ़ते मैत्रीपूर्ण संबंध दोनों देशों के लिए अच्छे साबित होंगे ऐसी आशा है।

कबीर बेदी ने अपने फिल्मी जगत के जीवन के बारे में कहा।

इस कार्यक्रम के दौरान कबीर बेदी ने भारत और इटली के लोगों का आभार माना उन्होंने जो उनके कार्यों को पसंद ही दी वह सराहनीय थी। उनके यह अभूतपूर्व जर्नी के दौरान उनका सहयोग निभाने वाले उनकी पत्नी और उनके बच्चे उनका उन्होंने आभार व्यक्त किया। एक अनोखा अहसास उन्हें इस दौरान मिला। अपने कार्यकाल में पीछे जाकर उन्होंने बताया कि मेरे करियर की शुरुआत यहां से 100 मीटर दूर ताजमहल की उसे होटल में हुई थी जहां पर मैंने संडोकन के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर से बात की थी और वहां से मेरी फिल्म की जर्नी शुरू हुई थी। मेरे लिए लाइफ एक गोल है जहां पर जहां पर मैंने शुरुआत की थी वहां पर ही मैं आज खड़ा हूं।

इटली के द्वारा कबीर बेदी को अवॉर्ड मिला

इटली का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार कबीर बेदी जिनको मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया में दिया गया,
पिछले 30 सालों से वह इटली में फिल्मी जगत में काम कर रहे हैं। वहां की फिल्म इंडस्ट्री को बड़े मुकाम पर लेकर जाने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। भारत और इटली का संबंध उन्होंने बनाए रखा। इटली के लोगों में बढ़ती लोकप्रियता की वजह से उन्हें रिपब्लिक ऑफ इटली की तरफ से यह अवार्ड दिया गया है। यह पुरस्कार देते समय इटली के राष्ट्रपति ने कबीर बेदी के बारे में प्रशंसा पूर्वक बातें की।

कबीर बेदी के बारे में कुछ रोचक बातें

मुंबई में रहने वाले कबीर बेदी का जन्म 1946 में हुआ था। भारत के साथ-साथ अमेरिका और इटली में उन्होंने फिल्मी जगत में काम किया। खास करके इटली में उन्होंने काम किया। Taj Mahal: an eternal love story मैं उन्होंने में कैरेक्टर शाहजहां का किरदार निभाया था, साथ ही उन्होंने 1970 में आई हुई ‘खून भरी मेरी मांग ’ में संजय वर्मा जैसे विलन का कैरेक्टर निभाया था।
हॉलीवुड की सबसे मशहूर फिल्म ‘जेम्स बॉन्ड’ में भी उन्होंने काम किया है। इटली के मशहूर इटालियन शोज सुडोकून में भी उन्हें ज्यादा लोकप्रियता मिली। साथ ही साथ उन्होंने किंग ऑफ परिसिया में निजाम के रोल के लिए हिंदी डबिंग की है। Fantastic four में डॉक्टर फ्रैंकलिन के लिए उन्होंने हिंदी डबिंग की है। तो ऐसा रहा उनका फिल्मी जगत का पूरा जीवन।



Post a Comment

और नया पुराने